
शंकराचार्य ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस ने कहा- बयान को गलत तरीके से दिखाया गया
AajTak
ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी पर हिंदू धर्मग्रंथों का अपमान करने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है. उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने इसे गलतफहमी बताया, जबकि बीजेपी ने राहुल गांधी की आलोचना का समर्थन किया. शंकराचार्य का कहना है कि राहुल को हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया जाना चाहिए.
ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के राहुल गांधी पर बयान के जवाब में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा है कि जगद्गुरु शंकराचार्य के सामने चीज़ें तोड़-मरोड़कर पेश की गई हैं. तभी उनका इस तरह का बयान सामने आया है. यह वही शंकराचार्य हैं जिन्होंने राहुल गांधी का समर्थन किया था, जब राहुल गांधी ने संसद में कहा था कि हिंदू धर्म हमें हिंसा करना नहीं सिखाता.
शंकराचार्य का आरोप: राहुल गांधी कर रहे हैं धर्मग्रंथों का अपमान
ज्योर्तिमठ में शंकराचार्य ने बयान दिया था कि राहुल गांधी हिंदू धर्मग्रंथों का अपमान करते हैं. उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया जाना चाहिए. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की बात कही.
राहुल गांधी पर मॉर्फ्ड वीडियो का आरोप, कहा- सनातन धर्म का अपमान नहीं कर सकते
कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की स्पीच को तोड़-मरोड़ कर वीडियो बनाकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के सामने पेश किया गया, जिसके कारण उन्होंने वैसा बयान दिया. प्रतिमा के अनुसार, राहुल गांधी सनातन धर्म या हिंदुत्व का अपमान नहीं कर सकते और भारतीय जनता पार्टी उनके डर से ऐसे मॉर्फ्ड वीडियो बनाती है. प्रतिमा ने यह भी कहा कि न तो नरेंद्र मोदी हिंदू धर्म के प्रचारक हैं और न ही बीजेपी हिंदू धर्म की प्रतीक है.
मनुस्मृति को लेकर उठे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











