
व्हाइट हाउस में बाइडेन से मिले पीएम मोदी, याद दिलाया भारत से रिश्तों पर उनका 'विजन'
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल दफ्तर में तकरीबन घंटेभर तक मुलाकात हुई. दोनों के बीच, कोरोना महामारी, दोनों देशों के संबंधों, टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का विजन काफी प्रेरक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की शुक्रवार को व्हाइट हाउस में तकरीबन घंटेभर तक मुलाकात हुई. दोनों के बीच, कोरोना महामारी, दोनों देशों के संबंधों, टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का विजन काफी प्रेरक है. दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मेरा लंबे समय से मानना है कि अमेरिका-भारत संबंध हमें बहुत सारी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में मदद कर सकते हैं. वास्तव में 2006 में जब मैं उपराष्ट्रपति था, मैंने कहा था कि 2020 तक भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे करीबी देशों में होंगे. President @JoeBiden mentioned Gandhi Ji’s Jayanti. Gandhi Ji spoke about Trusteeship, a concept which is very important for our planet in the times to come: PM @narendramodi pic.twitter.com/m3Qv1O0XOD

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










