
व्हाइट मोनोकनी में Slumdog Millionaire फेम Freida Pinto ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वायरल PHOTOS
AajTak
व्हाइट मोनोकनी में फ्रीडा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के आने वाले फेज के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की है.
स्लमडॉग मिलियनेयर फेम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो जल्द ही मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी के इस फेज को एंजॉय कर रहीं फ्रीडा ने अपने बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. व्हाइट मोनोकनी में फ्रीडा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के आने वाले फेज के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की है.
फ्रीडा लिखती हैं- 'Wow! क्या कमाल का साल रहा, शानदार विकास और सीख मिली है. मैं शांति, विनम्रता, कृतज्ञता और खुले दिमाग से नए फेज में जाने का इंतजार कर रही हूं. मेरा दिल नई जिंदगी के लिए प्यार और उम्मीद से धड़कता है.'

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












