
वो 4 आरोपी, जिनके बयान पर हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी! खुद दिल्ली CM ने कोर्ट में बताया
AajTak
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में ही रहेंगे. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी रिमांच चार दिन और बढ़ा दी है. हालांकि, सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल ने खुद दलीलें रखीं. इस दौरान उन्होंने चार आरोपियों के बयानों का जिक्र भी किया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और चार दिन तक ईडी की हिरासत में ही रहेंगे. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है. हालांकि, ईडी ने सात दिन की रिमांड मांगी थी.
मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. अगले दिन कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया था.
इससे पहले सीएम केजरीवाल ने खुद अपनी दलीलें रखीं. केजरीवाल ने कहा, 'ये केस दो साल पहले से चल रहा है. अगस्त 2022 में सीबीआई ने केस फाइल किया था. फिर ईडी ने केस दर्ज किया. मुझे गिरफ्तार किया है. न मुझे किसी कोर्ट ने दोषी ठहराया है और न ही आरोप तय हुए हैं.'
केजरीवाल ने इस दौरान मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'मैं केवल ये जानना चाहता हूं, क्या ये चार बयान एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं?'
पर ये चार आरोपी कौन हैं, जिनके बयानों का जिक्र केजरीवाल ने किया. केजरीवाल ने ये भी दावा किया कि जब तक इन्होंने मेरा नाम नहीं लिया, तब तक इनसे बयान लिए जाते रहे.
कौन हैं वो 4 आरोपी?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










