
वो शख्स जिसने अंतरिक्ष से दी भारत को बधाई... PM मोदी ने UAE में किया धन्यवाद
AajTak
पीएम मोदी ने UAE दौरे पर अपने संबोधन के दौरान एक एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नयादी का जिक्र किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, 'मैं इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में छह महीने बिताने वाले UAE के पहले एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नयादी को भारत की तरफ से बधाई देता हूं.' आइए जानें कौन हैं एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नयादी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय UAE दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के पहले दिन मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने भारत-UAE के रिश्तों को मजबूत करने वाले बातें कहीं. साथ ही UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार भी व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-UAE की दोस्ती जितनी जमीन पर मजबूत है. उतना ही उसका परचम अंतरिक्ष में भी लहरा रहा है. मैं इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में छह महीने बिताने वाले UAE के पहले एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नयादी को भारत की तरफ से बधाई देता हूं. उन्होंने इंटरनेशनल योगा डे और स्वतंत्रता दिवस पर भारत को स्पेस से शुभकामनाएं भेजीं. इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं.
कौन हैं एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नयादी?
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर पीएम मोदी ने जिस एस्ट्रोनॉट का जिक्र किया वो हैं कौन? आपको बता दें कि एस्ट्रोनोट सुल्तान अल नयादी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 6 महीने बिताने वाले पहले अरब अंतरिक्ष यात्री हैं. उन्होंने इस दौरान 145 किलो का स्पेस सूट पहनकर स्पेस वॉक भी किया था. वह 21 देशों के 270 लोगों की उस लिस्ट में भी शामिल हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा किया.
भारत में छपे थे अल नयादी के होर्डिंग्स
एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नयादी और भारत के रिश्तों को समझने के लिए एक यह उदाहरण भी पर्याप्त है कि जब भारत G-20 की मेजबानी कर रहा था तो इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर सुल्तान अल नयादी के पोस्टर्स भी लगाए गए थे. जिस वक्त दिल्ली में दुनिया के तमाम शीर्ष नेता इकट्ठे हुए थे, ऐसे वक्त में सुल्तान अल नयादी की तारीफ में लगे पोस्टर्स भारत में लगे हुए थे. इसकी कई खबरें UAE के समाचार प्लेटफॉर्म्स पर तब भी छपी थीं. G-20 समिट खत्म होने के कुछ वक्त पहले ही सुल्तान अल नयादी अंतरिक्ष मिशन से वापस लौटे थे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






