
'वो' रात में आता है, बेड तक पहुंच जाता है...पकड़ने दौड़ें तो हो जाता है गायब; पहरा देने वाले बोले- श्मसान में घुसते दिखा
AajTak
आधी रात के बाद एक शख्स सफेद धोती-कुर्ता पहने और सिर पर लोहे के जाल का हेलमेट लगाकर नंगे पांव गांव में घुसता है. फिर घर में सो रही महिलाओं की कमर पर वार करता है. घर के पुरुषों ने उसका पीछा किया. लेकिन श्मसान की झाड़ियों में कहां गायब हो गया? पता ही नहीं चला.
Haryana News: अंबाला के दुखेड़ी गांव में इन दिनों दहशत का माहौल बना हुआ है. आधी रात के बाद एक शख्स सफेद धोती-कुर्ता पहने और सिर पर लोहे के जाल का हेलमेट लगा नंगे पांव गांव में घुसता है और घर में सो रही महिलाओं पर वार करता है. यह हरकत करने से पहले शख्स मंदिर और खेड़े में दिया जलाकर पूजा करता है और फिर लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं पर वार करता है. साथ ही लोगों की आंखों के सामने ही गायब हो जाता है. गांव में दहशत फैलाने वाले इस शख्स की तस्वीर चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. फिलहाल पूरे गांव में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने अब पहरा लगाना शुरू कर दिया है.
गांव के ही जगदीश सिंह ने बताया कि उसका घर गांव के कॉर्नर पर है और उसने घर के पास बने श्मशान घाट में उस व्यक्ति को घुसते देखा. ग्रामीणों ने उसका पीछा किया. लेकिन श्मसान की झाड़ियों में कहां गायब हो गया? पता ही नहीं चला. इससे गांववाले काफी चिंतित हैं. हमलावर शख्स किसी के पकड़ में नहीं आ रहा. देखें Video:-
पहरा देने के बाद भी पकड़ नहीं आ रहा
गांव के सरपंच राजकरण सिंह का कहना है कि 26 अक्टूबर की रात को वही शख्स गांव में घुसा और एक घर में घुस गया. जैसे ही घरवालों ने शोर मचाया तो वो वहां से भाग गया और दूसरे घर में घुस गया. वहां पर शोर शराबा हुआ तो वहां से भी गायब हो गया और तीसरे घर में जा घुसा और घर की लाइट बंद कर दी. महिला की चारपाई पर बैठ गया. महिला ने आवाज लगाई तो पति की नींद खुल गई और हंगामा मचने पर वहां से भी भाग गया.
फिर 28 अक्टूबर को वही आदमी गांव के पुराने डाकघर के पास राजा पुत्र जमेर सिंह के घर में घुस गया और घर की लाइट बंद कर दी और बेड पर सो रही महिला की कमर पर वार किया.इस हमले में महिला जख्मी हो गई और जैसे ही महिला चिल्लाई तो उसका पति नींद से जाग गया और फिर वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया. देखें Video:-
दहशत के चलते फिलहाल गांव के नौजवान पहरा लगा रहे हैं और पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई है. गांव में हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी लगे हुए हैं. कैमरों में अनजान शख्स की तस्वीरें कैद हो गई हैं. Video में देखा गया कि अनजान शख्स धोती-कुर्ता और सिर पर लोहे की जाली का हेलमेट पहनकर गांव में घुसता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











