
'वो बहुत निचले स्तर की, उन पर बात करना समय की बर्बादी', महुआ मोइत्रा पर कल्याण बनर्जी का फिर तीखा हमला
AajTak
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि “वह महिला मेरे विषय का हिस्सा ही नहीं हैं और उनका स्तर बहुत नीचे है. उनके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है.”
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग फिलहाल थमती हुई नजर नहीं आ रही है. कल्याण बनर्जी ने पार्टी नेता महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर तल्ख टिप्पणी की है.
उन्होंने कहा कि “वह महिला मेरे विषय का हिस्सा ही नहीं हैं और वह "बहुत निचले स्तर की" हैं. बनर्जी ने यहां तक कहा कि उनके बारे में बात करना समय और ऊर्जा की बर्बादी है.
उन्होंने आगे बताया कि एक समय वह महुआ मोइत्रा की वजह से बहुत नाराज़ हुए थे और उन्होंने "दीदी (ममता बनर्जी)" से भी कुछ बातें कही थीं. हालांकि, अब उन्हें उस बात का पछतावा है.वह समय और ऊर्जा की बर्बादी थी.
बनर्जी ने बताया कि एक जूनियर वकील के मैसेज ने इस मामले पर उनकी सोच बदल दी. उन्होंने कहा, "अब मुझे लगता है कि मैंने अपना समय और ऊर्जा बर्बाद की. वह मेरे ध्यान देने लायक नहीं है. मैंने उस पर ध्यान देकर गलती की.अब मुझे यह समझ आ गया है.
यह भी पढ़ें: पहले शब्द-बाण, फिर ममता की मीटिंग और अब इस्तीफा... कल्याण बनर्जी vs महुआ मोइत्रा के कोल्ड वॉर की पूरी टाइमलाइन
कल्याण बनर्जी के इस बयान से TMC के भीतर की अंदरूनी कलह और भी खुलकर सामने आ गई है. लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ कल्याण बनर्जी का पुराना झगड़ा रहा है और दोनों नेताओं ने कई मौकों पर एक-दूसरे की खुलकर आलोचना की है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












