
'वो काला चमकीला पत्थर', ज्ञानवापी का चप्पा-चप्पा देखने वाले कैमरामैन का शिवलिंग को लेकर बयान
AajTak
ज्ञानवापी परिसर में फोटोग्राफी करने वाले गणेश शर्मा कहते हैं कि जो काला पत्थर मिला है, वह सामान्य पत्थर तो नहीं है. वहां मौजूद जेई ने उसकी पूरी नापजोख की. यह काला पत्थर जैसा काशी विश्वनाथ में काला शिवलिंग है उससे मिलता जुलता पत्थर है.
काशी के ज्ञानवापी परिसर में कोर्ट कमीशन के लिए फोटोग्राफी करने वाले गणेश शर्मा से आज तक ने खास बातचीत की है. गणेश शर्मा ने बताया कि जहां-जहां मुझे कमीशन ने कहा, मैंने चप्पे-चप्पे पर फोटोग्राफी की. जब हम परिसर में घूम रहे थे तो धार्मिक भावनाएं जैसा कोई माहौल नहीं था. वहां शिवलिंग छूना, प्रणाम करना और हर-हर महादेव बोलना वर्जित था. शर्मा ने ये भी बताया कि परिसर में जहां काला पत्थर मिला है और जिसके शिवलिंग होने का दावा किया जा रहा है, वह काशी मंदिर मंदिर में स्थापित शिवलिंग जैसा है.
शर्मा ने कहा कि जिसे लोग शिवलिंग कह रहे हैं, वह काला चमकीला पत्थर है और पर्वतआकार है. मीडिया में जो दिखाया जा रहा है वह शिवलिंग जैसा है और नीचे से ऊपर एक जैसा लगता है. गणेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है जैसा ऊपर है वैसा ही नीचे ही होगा. लेकिन यह पर्वत आकार है. ऊपर जैसा है, वह नीचे काफी चौड़ा हो जाता है और पर्वत आकार हो जाता है.
काला और चमकीला पत्थर... पर्वत आकार निकला
कोर्ट कमीशन ने जब उसके व्यास को नापा तो वह 12 फीट निकला. यह काला चमकीला पत्थर है. काफी समय से पानी में डूबा हुआ है, लेकिन उसकी चमक में कोई अंतर नहीं है. जैसा काशी विश्वनाथ मंदिर में काला चमकीला पत्थर है, ठीक उसी जैसा लग रहा है. वहां मौजूद जेई ने उसकी पूरी नापजोख की. ये पत्थर वहां कहीं से रखा नहीं गया, बल्कि वहां जमा हुआ है. उसे हाथी भी नहीं हिला सकता.
कोर्ट कमिश्नर ने चालू करने को कहा, लेकिन...
उन्होंने कहा कि जानकार लोग इसे बताएंगे कि यह क्या है, लेकिन जो मैंने देखा. जो आकृति मुझे दिखी. वह पानी में 6 इंच डूबा हुआ था. जब अगर कोई चीज पानी में डूबी हो तो वह फव्वारा कैसे थ्रो करेगी. सिर्फ ऊपरी हिस्सा दिख रहा है और उससे अनुमान यह लग रहा है कि जैसा ऊपर है, वैसा ही नीचे होगा लेकिन ऐसा है नहीं. एक कोर्ट कमिश्नर ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि अगर यह फव्वारा है तो इस चालू करके दिखाइए. लेकिन उन लोगों ने कहा कि यह चालू नहीं हो सकता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










