
वो इकलौता चुनाव जिसमें मुलायम सिंह यादव फैमिली के गढ़ करहल से जीती थी बीजेपी
AajTak
करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है. 1993 में चुनावी डेब्यू के बाद से लेकर अब तक, समाजवादी पार्टी इस सीट पर केवल एक चुनाव हारी है. तब बीजेपी ने करहल में सपा का विजयरथ रोक दिया था.
उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव 2022 में विधायक निर्वाचित हुए थे. हालिया लोकसभा चुनाव में लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अखिलेश यादव के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं.
उपचुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के परिवार के ही तेजप्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, सूबे की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस सीट से मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव के दामाद अनुजेश यादव को उतारा है. मुलायम सिंह यादव के परिवार के बेटे और दामाद की लड़ाई ने यादव बाहुल्य करहल की चुनावी फाइट को रोचक बना दिया है.
करहल मुलायम सिंह यादव के परिवार का गढ़ रहा है और सपा का किला भेदने की कोशिश में जुटी बीजेपी ने भी इस सीट पर परिवार का सदस्य नहीं तो रिश्तेदार ही सही, परिवार से ही कैंडिडेट दिया है. करहल का चुनावी ट्रेंड सपा के पक्ष में दिख रहा है तो वहीं एक बार इस सीट पर कमल भी खिल चुका है. आइए नजर डालते हैं करहल के चुनावी अतीत पर.
सपा का गढ़ है करहल
साल 1992 में सपा का सियासी मानचित्र पर राजनीतिक दल के रूप में उदय हुआ और 1993 के चुनाव से ही मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रहा करहल पार्टी का गढ़ बनकर उभरा. साल 1992 के चुनाव में सपा ने करहल सीट से बाबूराम यादव को उम्मीदवार बनाया और जनता ने विजयी बनाकर उन्हें विधानसभा भी भेजा. 1996 के यूपी चुनाव में भी बाबूराम यादव विधानसभा पहुंचने में सफल रहे. सपा ने बतौर सियासी दल यूपी में डेब्यू के बाद शुरुआती दो विधानसभा चुनावों में करहल सीट पर जीत हासिल की लेकिन तीसरे चुनाव में बीजेपी ने हैट्रिक रोक दी थी.
जब बीजेपी ने रोका था विजयरथ

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










