
'वो आज रात ही फतवा जारी कर दें...', ममता बनर्जी के बयान पर भड़के दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता के पिता
AajTak
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया. पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है. शुक्रवार रात कॉलेज परिसर के बाहर आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया था.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की घटना पर देशभर में गुस्सा है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमले पर चिंता जताई है लेकिन साथ ही नसीहत भी दी कि लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए. अब इस पर रेप पीड़िता लड़की के पिता ने प्रतिक्रिया दी है.
पीड़िता के पिता ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने उन्होंने बहुत अच्छी बात बोली है. हम उन्हें बोलेंगे कि आज रात ही एक फतवा जारी कर दें. कल सुबह से कोई लड़की बाहर नहीं निकल पाएगा तो ये अच्छा रहेगा. कोई लड़की बाहर नहीं निकलेगी कोई घटना नहीं होगी. वह राज्य की कानून-व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रही हैं तो इस तरह के बयान दे रही हैं. वह विक्टिम पर ही दोष मढ़ रही हैं.
उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दर्द में है. वह सही से चल नहीं सकती. वह बिस्तर से उठ नहीं सकती. मुझे उसकी सुरक्षा की चिंता है. वे उसे किसी भी समय मार सकते हैं. इसलिए हम उसे ओडिशा ले जाना चाहते हैं. विश्वास उठ चुका है. हम नहीं चाहते कि वह बंगाल में रहे. वह अपनी एजुकेशन भी ओडिशा में ही पूरी करेगी.
यह भी पढ़ें: 'लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए...', दुर्गापुर गैंगरेप केस पर बोलीं CM ममता बनर्जी
उन्होंने ओडिशा सरकार से अपील की है कि उनकी बेटी की जान को खतरा है इसलिए इलाज के लिए उसकी बेटी को बंगाल से भुवनेश्वर शिफ्ट करना चाहिए. बता दें कि पीड़िता का अभी दुर्गापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पीड़िता और उसका परिवार मूल रूप से ओडिशा के बालासोर का रहने वाला है. लड़की के पिता ने बताया कि मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से अपील करता हूं कि मेरी बेटी को भुवनेश्वर शिफ्ट करने में मदद करे. मुझे डर है कि मेरी बेटी की जान को खतरा हो सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










