
‘वोट चोरी’ के खिलाफ INDIA ब्लॉक का पावर शो कल... राहुल गांधी की अगुवाई में पार्लियामेंट से EC दफ्तर तक मार्च करेंगे 300 सांसद
AajTak
इंडिया ब्लॉक के सांसद, कांग्रेस के राहुल गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली में संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च करने वाले हैं. यह मार्च मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध में आयोजित किया गया है.
इंडिया ब्लॉक के सांसद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को राजधानी दिल्ली में संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च करने वाले हैं. विपक्षी सांसद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनीरक्षण (एसआईआर) के जरिए कथित तौर पर 'वोट चोरी' का विरोध करेंगे. इस मार्च में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सहित 300 लोकसभा और राज्यसभा के सांसद शामिल होने वाले हैं.
सांसदों के लिए रात्रि भोजन का भी इंतजाम किया गया है. मल्लिकार्जुन खरगे ने सांसदों को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया है. इस मार्च में आरजेडी, टीएमसी, डीएमके समेत 25 से ज्यादा शामिल होंगे. सांसद सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर संसद भवन के मकर द्वार से परिवहन भवन होते हुए मार्च करेंगे.
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला और वेब पोर्टल लॉन्च
दूसरी ओर राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगातार हमला जारी है. उन्होंने अब एक वेब पोर्टल लॉन्च कर दिया है. पोर्टल के जरिए लोग डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग का समर्थन कर सकते हैं.
डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग और सोशल मीडिया पर अपील
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल ने लिखा, 'वोट चोरी करना हमारे लोकतंत्र के सिद्धांत के ख़िलाफ हैं. एक व्यक्ति, वोट के सिद्धांत पर हमला किया जा रहा है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने के लिए स्वच्छ मतदाता सूची का होना आवश्यक है.'

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












