
वोटर लिस्ट में नाम, चंदे पर लगाम, और मनी-मसल पवार पर काम... चुनाव सुधार पर आज लोकसभा में बड़ी डिबेट
AajTak
वोटर लिस्ट, SIR, चुनावी फंडिंग, EVM की विश्वसनीयता और राजनीतिक दलों को मिलने वाला गुमनाम चंदा ये चुनाव सुधार के अहम मुद्दे हैं. चुनाव सुधार चुनावी प्रक्रिया की दक्षता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए संवैधानिक प्रयास हैं. आज लोकसभा में इन मुद्दों पर लंबी चर्चा होगी.
कहा जाता है कि लोकतंत्र इस विश्वास पर आधारित है कि साधारण लोगों में असाधारण संभावनाएं होती हैं. चुनाव लोकतंत्र का मुख्य हिस्सा है. वोट देने का अधिकार हालांकि पहली नजर में सिर्फ एक कानूनी अधिकार है, लेकिन इसके कई पहलू हैं जो इसे चुनाव प्रणाली का एक अभिन्न अंग बनाते हैं.
देश की एजेंसियों का यह कर्तव्य है कि वे लोगों के इस विश्वास की रक्षा करे कि `साधारण लोगों में असाधारण संभावनाएं होती हैं`. क्योंकि ये विश्वास ही लोकतंत्र के फलने-फूलने और टिकाऊ होने की बुनियाद है.
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. 98 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता, 1.5 करोड़ मतदानकर्मी, 10 लाख पोलिंग बूथ, 2024 में 64.6 करोड़ लोगों ने वोट डाला. इतने भारी-भरकम आंकड़े देश के लोकतंत्र के विशाल दायरे की कहानी कहते हैं. इतना बड़ा चुनावी ढांचा सिर्फ वोटिंग का आयोजन नहीं करता है, बल्कि लगातार सुधारों और प्रयोगों के माध्यम से भारत की लोकतांत्रिक बुनियाद को मजबूत करता आया है.
इसी सिलसिले में आज लोकसभा में देश में चुनाव सुधार पर बहस हो रही है. हाल में SIR, वोटर लिस्ट जैसे विवादों की वजह से लोकसभा में हो रही इस डिबेट का विशेष महत्व है.
चुनाव सुधार क्या है?
स्वतंत्रता के तुरंत बाद भारत ने लंदन या वॉशिंगटन नहीं, बल्कि अपने सामाजिक यथार्थ को देखते हुए एक अनोखा चुनाव तंत्र बनाया. चुनाव आयोग की स्थापना के बाद आयोग ने समय-समय पर चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए. चुनाव सुधारों का मूल उद्देश्य लोकतंत्र में जनता के विश्वास को मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना और आपराधिक और धन बल के प्रभाव को कम करना है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









