
वॉशरूम में हिडन कैमरा से लड़कियों के VIDEO बनाती थीं 3 छात्राएं, रंगे हाथों पकड़ी गईं, और फिर...
AajTak
उडुपी से सामने आए एक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस चल रही है. इसे सांप्रदायिक रंग भी दिया जा चुका है. यहां तीन लड़कियों पर आरोप है कि वो वॉशरूम में छात्राओं के वीडियो बनाती थीं.
कर्नाटक के उडुपी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. लोग तरह तरह की बातें करते हुए ट्वीट कर रहे हैं. मामला ये है कि यहां के एक प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज में तीन लड़कियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने वॉशरूम में छिपकर बाकी लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें वायरल किया है. शिकायत 18 जुलाई को हुई और 20 जुलाई को सस्पेंड कर दिया गया. बाद में मामले को सांप्रदायिक रंग भी दे दिया गया.
सस्पेंड हुई तीनों लड़कियां इत्तेफाक से मुस्लिम हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना को जिहादी साजिश का हिस्सा बता दिया. लोगों ने ट्वीट करते हुए लिखना शुरू कर दिया कि ये आरोपी लड़कियां हिंदू लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें मुस्लिम लड़कों के बीच वायरल कर रही हैं. कुछ लोगों ने तो घटना की तुलना केरला स्टोरी फिल्म से भी कर दी. पोस्टर भी बन गए और खूब शेयर हुए, जिसमें एक तरफ हिंदू लड़की और दूसरी तरफ मुस्लिम लड़की को दिखाया गया. लेकिन जब इस मामले की पड़ताल की गई, तो पता चला कि मामला उतना बड़ा नहीं है, जितना दिखाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- अब सरकार के फैसलों को रोक नहीं पाएगा सुप्रीम कोर्ट, इजरायल में नए कानून पर बवाल
पुलिस ने मामले में स्पष्टीकरण दिया
जिला पुलिस अधीक्षक अक्षय मच्छिन्द्र ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोग इसे दूसरी जगहों पर हुए मामलों से जोड़ रहे हैं. इस पर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स से स्पष्टीकरण दिया जा चुका है. बिना वेरिफाई किए जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर कर कन्फ्यूजन पैदा की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को किसी वीडियो को सर्कुलेट किए जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है. इसके साथ ही उन्हें कॉलेज में हिडन कैमरा रखे जाने की जानकारी भी नहीं मिली. कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर अनुशास्नात्मक कार्रवाई की है. एसपी ने भी मीडिया को इस बारे में बताया. साथ ही पीड़ित लड़कियों की तरफ से कॉलेज प्रशासन को बताया गया कि वीडियो केवल मजाक में बनाए गए थे और बाद में डिलीट कर दिए गए और इन्हें सर्कुलेट नहीं किया गया है. मच्छिन्द्र ने कहा कि वीडियो को कहीं भी शेयर नहीं किया गया है. किसी मामले में अगर किसी को वीडियो मिलता भी है, तो वो उसे हमारे संज्ञान में ला सकता है.
ट्विटर पर शेयर किया गया पोस्टर

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











