
वैष्णो देवी हादसा: श्राइन बोर्ड ने लापरवाही के आरोपों को किया खारिज, कहा- अलर्ट मिलते ही रोक दी गई थी यात्रा
AajTak
26 अगस्त को त्रिकुटा की पहाड़ियों के कटरा बेल्ट में अधकुंवारी के पास बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ. इसमें 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए. बोर्ड ने साफ कहा कि 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे ही यात्रा रोक दी गई थी, जबकि बादल फटने की घटना दोपहर 2:40 बजे हुई.
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने गुरुवार देर रात जारी बयान में उन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि मौसम विभाग की चेतावनियों की अनदेखी कर यात्रा जारी रखी गई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता हुआ. बोर्ड ने साफ कहा कि 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे ही यात्रा रोक दी गई थी, जबकि बादल फटने की घटना दोपहर 2:40 बजे हुई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक श्राइन बोर्ड ने कहा, “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स प्रसारित हो रही हैं जिनमें यह आरोप लगाया जा रहा है कि मौसम की चेतावनियों को नजरअंदाज कर यात्रा जारी रखी गई. बोर्ड इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताते हुए स्पष्ट करना चाहता है कि सभी जरूरी सावधानियां बरती गई थीं."
34 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल
बता दें कि 26 अगस्त को त्रिकुटा की पहाड़ियों के कटरा बेल्ट में अधकुंवारी के पास बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ. इसमें 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए.
बोर्ड ने कहा कि 26 अगस्त की सुबह तक मौसम पूरी तरह साफ और यात्रा के अनुकूल था. यहां तक कि उस समय हेलीकॉप्टर सेवाएं भी सुचारू रूप से चल रही थीं. जैसे ही मध्यम बारिश का अलर्ट मिला, रजिस्ट्रेशन तुरंत रोक दिया गया और दोपहर 12 बजे यात्रा स्थगित कर दी गई. अधिकांश श्रद्धालु दर्शन कर कटरा की ओर लौट चुके थे.
सुरक्षित जगहों पर रुके थे श्रद्धालु

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










