
वैष्णो देवी यात्रा 17 सितंबर से फिर शुरू होगी, श्राइन बोर्ड ने किया ऐलान
AajTak
अगर मौसम ठीक रहा तो श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज, 17 सितंबर से फिर शुरू होगी. 26 अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी. श्रद्धालुओं ने कटरा बेस कैंप पर विरोध जताया था. इस बीच बोर्ड ने बाणगंगा में प्रसाद बांटकर श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान किया.
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने एक्स पर घोषणा की है कि यात्रा 17 सितंबर 2025 से फिर शुरू की जाएगी. हालांकि यह निर्णय मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा. बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही अपडेट लेते रहें. इससे पहले यात्रा 26 अगस्त को एक बड़े हादसे से ठीक पहले रोक दी गई थी.
26 अगस्त के दिन दोपहर करीब 3 बजे भारी बारिश के चलते अधकुवारी के पास इंदरप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भारी भूस्खलन हुआ था. यह स्थान कटरा से मंदिर तक 12 किलोमीटर के पैदल मार्ग के बीच में पड़ता है. हादसे के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को स्थगित किया गया.
कटरा बेस कैंप पर श्रद्धालुओं ने यात्रा फिर से शुरू करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया था. कुछ श्रद्धालु बार-बार सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन श्राइन बोर्ड ने उन्हें रोका.
पहले 14 सितंबर को तय थी तिथि
शुरुआत में बोर्ड ने 14 सितंबर को यात्रा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया था लेकिन उस समय भी भारी बारिश के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा. अब बोर्ड ने कहा है कि अगर मौसम ठीक रहा तो 17 सितंबर से यात्रा की शुरुआत की जाएगी.
प्रसाद वितरण से श्रद्धालुओं में खुशी

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








