
वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने लड़कियों से लड़कों को बंधवाई राखी, पैर भी छुवाए
AajTak
यूपी के मुरादाबाद में बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे पर लड़कियों से लड़कों के राखी बंधवा दी. बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना था कि पार्क में बैठे लड़के और लड़कियों से उनका रिश्ता पूछा तो वे बोले कि कोई रिश्ता नहीं है. इसके बाद हमने लड़कियों से लड़को को राखियां बंधवा दीं और पैर छुवाए.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को रक्षा बंधन बना दिया. इस दौरान पार्क में बैठी मिलीं लड़कियों से लड़कों को राखियां बंधवाईं. बजरंद दल का कहना था कि पार्क में बैठे लड़के और लड़कियों के बीच अगर पति-पत्नी का रिश्ता नहीं है तो भाई-बहन का होगा. इसीलिए हमने उनसे राखियां बंधवाई हैं.
जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बाइक से पीएस पाकबरा इलाके के हर्बल पार्क पहुंचे. इस दौरान पार्क में कई लड़के-लड़कियां साथ बैठे थे.
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्क में बैठे लड़कों को लड़कियों से राखी बंधवाई. इस दौरान मुरादाबाद पुलिस के जवान भी पार्क में मौजूद थे, जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कुछ देर बाद पार्क से बाहर जाने को कहा और सभी कार्यकर्ता वहां से चले गए.
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों के मुताबिक, आज 14 फरवरी के मौके पर कार्यकर्ता मुरादाबाद के हर्बल पार्क में आए और पार्क में मौजूद अकेले लड़के-लड़कियों की देखभाल की. अगर ये लड़के-लड़कियां एक-दूसरे के पति-पत्नी नहीं होंगे तो भाई-बहन होंगे. ऐसे में आज बहन द्वारा भाई को राखी बांधी गई है.
क्या बोले बजरंग दल के पदाधिकारी?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










