
वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा ग्रह, जहां धरती की तरह आ रहे भूकंप...फट रहे ज्वालामुखी
AajTak
भूकंप सिर्फ धरती पर ही नहीं आता. ये दूसरे ग्रहों पर भी आता है. वैज्ञानिकों ने पहली बार अपने सौर मंडल से अलग किसी दूसरे ग्रह पर टेक्टोनिक गतिविधि यानी भूकंपीय गतिविधि देखी है. यह गतिविधि ग्रह की ऊपरी परत की टेक्टोनिक प्लेट हिलने की वजह से उत्पन्न गर्मी की वजह से दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कि आखिरकार साइंटिस्ट्स ने सौर मंडल से बाहर किस ग्रह पर यह खोज की है. इसका क्या मतलब होता है.
भूकंप सिर्फ धरती पर ही नहीं आता. ये दूसरे ग्रहों पर भी आता है. वैज्ञानिकों ने पहली बार अपने सौर मंडल से अलग किसी दूसरे ग्रह पर टेक्टोनिक गतिविधि यानी भूकंपीय गतिविधि देखी है. यह गतिविधि ग्रह की ऊपरी परत की टेक्टोनिक प्लेट हिलने की वजह से उत्पन्न गर्मी की वजह से दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कि आखिरकार साइंटिस्ट्स ने सौर मंडल से बाहर किस ग्रह पर यह खोज की है. इसका क्या मतलब होता है. (फोटोःगेटी) जर्नल द एस्ट्रोफिजिकल लेटर में यह स्टडी प्रकाशित हुई है. यह ग्रह पृथ्वी से 45 प्रकाश वर्ष दूर है. इस एक्सोप्लैनेट का नाम है- LHS 3844B है. इस ग्रह पर काफी ज्यादा ज्वालामुखी भी हैं. इनमें होने वाले विस्फोट की वजह से ग्रह के एक गोलार्द्ध (Hemisphere) से दूसरे गोलार्द्ध तक टेक्टोनिक प्लेट्स हिलती हैं. यानी यहां काफी ज्यादा भूकंप आता है. (फोटोःगेटी) LHS 3844B पृथ्वी से थोड़ा ही बड़ा और चट्टानी ग्रह है. ये एक लाल रंग के बौने तारे (Red Dwarf Star) की परिक्रमा करता है. LHS 3844B अपने मूल तारे से काफी नजदी है. यह इतनी जल्दी अपने तारे का चक्कर लगाता है कि इसका एक साल सिर्फ 11 घंटे के बराबर होता है. सौर मंडल में सूर्य के निकटतम ग्रह बुध के समान, LHS 3844B में भी वायुमंडल का अभाव है. बर्न यूनिवर्सिटी के टोबियास मियर (Tobias Meier) ने कहा कि ये वायुमंडल के अभाव की वजह से हमें ग्रह के अंदर चल रही गतिविधियों का पता लगाना आसान हो गया. (फोटोःगेटी)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












