
वैजयंती माला, चिरंजीवी समेत कई हस्तियां सम्मानित, राष्ट्रपति ने दिए पद्म पुरस्कार
AajTak
असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री प्रदान किया जाता है. पद्म भूषण पाने वालों में प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ अश्विन बालचंद मेहता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी शामिल हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा और उच्चकोटि के प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. जनवरी में ही इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी नागरिकों के नाम की घोषणा कर दी गई थी. इस दौरान गुजरे जमाने की अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, तेलुगु स्टार कोनिडेला चिरंजीवी, सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम फातिमा बीवी और "बॉम्बे समाचार" के मालिक होर्मुसजी एन कामा भी उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल रहे.
लद्दाख के आध्यात्मिक नेता तोगदान रिनपोचे, तमिल अभिनेता दिवंगत "कैप्टन" विजयकांत (दोनों मरणोपरांत) और गुजराती समाचार पत्र "जन्मभूमि" के समूह संपादक और सीईओ कुंदन व्यास को भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 90 साल की वैजयंतीमाला बाली और 68 साल के चिरंजीवी को जहां पद्म विभूषण दिया गया, वहीं बीवी, कामा, राजगोपाल, विजयकांत, रिनपोचे और व्यास को पद्म भूषण दिया गया.
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से पद्म पुरस्कार, तीन श्रेणियों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं. पुरस्कार विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि.
असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री प्रदान किया जाता है. पद्म भूषण पाने वालों में प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ अश्विन बालचंद मेहता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी शामिल हैं. पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं में भारत की पहली महिला हाथी महावत पारबती बरुआ, जिन्हें "हस्ति कन्या" के नाम से जाना जाता है, तेलंगाना के मूर्तिकार वेलु आनंदचारी, त्रिपुरा की प्रख्यात बुनकर स्मृति रेखा चकमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के के चेल्लाम्मल, स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा जैसे गुमनाम नायक भी शामिल रहे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








