
वैक्सीन लेने वालों को फ्री बिरयानी और ढेरों गिफ्ट... इस गांव में बढ़ गई वैक्सीनेशन की रफ्तार
AajTak
टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए गांव में एक वीकली लकी ड्रा निकाला गया है, जिसमें मुफ़्त उपहार के तौर पर मिक्सी, ग्राइंडर और सोने के सिक्के देने का फैसला लिया गया. एक बम्पर ड्रॉ भी है जहां विजेताओं के लिए रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और यहां तक कि एक स्कूटर भी इनाम में देने का प्लान है.
कोरोना टीकाकरण अभियान में सभी वर्गों के लोग बढ़ चढ़कर शामिल हों, इसके लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाए जा रहे हैं. चेन्नई में मछुआरों के एक गांव में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए बिरयानी और मुफ्त में उपहार देने की लकी ड्रा स्कीम शुरू की गई. एनजीओ का कहना है कि उसकी ये स्कीम काम कर रही है. गांव में वैक्सीन लगवाने की संख्या में वृद्धि हुई है. मछुआरा गांव कोवलम की आबादी 14,300 है, जिनमें से 6,400 लोग 18 साल से अधिक उम्र के हैं. एसटीएस फाउंडेशन चलाने वाले सुंदर के अनुसार, यहां दो महीनों में केवल 58 लोगों को टीका लगाया जा सका. ऐसे में फाउंडेशन के साथ समुदाय के जागरूक लोग एक साथ आए और वैक्सीन के प्रति हिचकिचाहट को दूर करने की योजना तैयार की.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










