
वैक्सीन की वजह से बांझपन की शिकायत? अफवाह पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा कोई भी वैज्ञानिक सबूत नहीं है जो साबित करता हो कि कोरोना वैक्सीन के कारण बांझपन होता है. ऐसे में इस तरह की बातों पर ध्यान ना दिया जाए.
कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिसका असर वैक्सीनेशन पर भी देखा जा रहा है. ऐसी ही एक अफवाह को सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गलत करार दिया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा कोई भी वैज्ञानिक सबूत नहीं है जो साबित करता हो कि कोरोना वैक्सीन के कारण बांझपन होता है. ऐसे में इस तरह की बातों पर ध्यान ना दिया जाए. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बयान में कहा गया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चिंता व्यक्त की गई थी कि वैक्सीनेशन के कारण पुरुषों, महिलाओं में बांझपन की दिक्कत पैदा हो सकती है. मंत्रालय का कहना है कि पिछले कुछ वक्त में मीडिया रिपोर्ट्स में फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स में अंधविश्वास और अन्य बातों की चिंता को लेकर मुद्दा उठाया गया था. पोलियो और अन्य वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान भी इस तरह की चीज़ें सामने आई थीं. #LargestVaccineDrive 𝐂𝐎𝐕𝐈𝐃𝟏𝟗 𝐕𝐚𝐜𝐜𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧: 𝐌𝐲𝐭𝐡𝐬 𝐕𝐬. 𝐅𝐚𝐜𝐭𝐬 To Read more : https://t.co/fu9WKwoVne pic.twitter.com/8X9F94Gyee
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








