
'वे मुझे खींचकर रूम में ले गए और गैंगरेप किया, कॉलेज के गार्ड असहाय थे...', दहला देगी कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की आपबीती
AajTak
Kolkata Rape Case: पीड़िता ने बताया,
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राज्य सरकार द्वारा संचालित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज से जुड़ा गैंगरेप मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, कॉलेज कैंपस में 25 जून की रात छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें कॉलेज का एक पूर्व छात्र है और दो मौजूदा छात्र हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच हुई थी.
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने तीनों आरोपियों को अगले मंगलवार तक पुलिस हिरासत में रखने की अनुमति दे दी है.
पीड़िता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा (31), जो कॉलेज का पूर्व छात्र और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के यूनिट का अध्यक्ष हैं. इसके अलावा, सह-आरोपी में जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) का नाम शामिल है.
पीड़िता ने सुनाई दर्द भरी दास्तान...
पीड़िता ने दर्ज की गई शिकायत में बताया, "उन्होंने मुझे यौन संबंध बनाने के इरादे से मजबूर करने की कोशिश की. मैंने इनकार किया और उन्हें कुछ भी करने नहीं दिया और पीछे धकेल दिया. मैं रोई और उनसे कहा कि मुझे जाने दो, मैंने उनसे कहा कि मैं रिलेशनशिप में हूं और अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हूं लेकिन वे नहीं माने. मुझे घबराहट का दौरा पड़ा और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी क्योंकि वे मेरी बात नहीं सुन रहे थे. मैंने उनसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन वे मेरी मदद नहीं कर रहे थे."
पीड़िता ने आगे बताया, "उन्होंने कॉलेज के मेन गेट को बंद कर दिया था. गार्ड असहाय था और उसने मेरी मदद नहीं की. वे मुझे फिर से कमरे में ले गए. मैंने उनके पैर छुए लेकिन उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया. वे मुझे जबरदस्ती गार्ड रूम में ले गए. मेरे कपड़े उतारे और जबरदस्ती मेरे साथ रेप करना शुरू कर दिया. उन्होंने मुझे ब्लैकमेल किया, मुझे धमकी दी कि वह मेरे दोस्त को मार देंगे और मेरे माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लेंगे."

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








