
वेब सीरीज से मिला चोरी का आइडिया... बैंक से उड़ा दिए 36 करोड़... ऐसे फेल किया सिक्योरिटी सिस्टम
AajTak
महाराष्ट्र के डोम्बिवली इलाके के मनपाड़ा में आईसीआईसीआई बैंक की एक ब्रांच है. 9 जुलाई को बैंक से 34 करोड़ रुपये चोरी हो गए थे. बैंक के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सिस्टम की सभी हार्ड डिस्क भी चोरी हो गई थीं. पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में ढाई महीने का समय लग गया, लेकिन जब उसने खुलासा किया तो बैंक का स्टाफ चोर का नाम जानकर हैरान रह गया. दरअसल चोरी बैंक के कैश कस्टोडियन मैनेजर ने ही की थी.
महाराष्ट्र के डोम्बिवली इलाके में मनपाड़ा पुलिस ने एक प्रमुख निजी बैंक के कैश कस्टोडियन मैनेजर को बैंक के कैश चेस्ट से 34 करोड़ रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने बताया कि मास्टरमाइंड अल्ताफ शेख डोम्बिवली में आईसीआईसीआई बैंक एमआईडीसी शाखा में कैश कस्टोडियन मैनेजर के रूप में काम करता था.
अल्ताफ शेख ने बताया कि वेब सीरीज मनी हीस्ट देखने के बाद उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए बैंक से पैसे चोरी करने की योजना बनाई. कैश कस्टोडियन मैनेजर होने के नाते शेख को बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम के बारे में पता था. मास्टरमाइंड को बैंक की पूरी सुरक्षा और चोरी के अलार्म और चेस्ट के पास लगे कैमरों की जानकारी थी. उसने चोरी की इस योजना में अपने तीन दोस्तों और अपनी बहन नीलोफर की भी मदद ली थी.
मरम्मत के समय खोल दिया गया था एसी डक्ट
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेख ने देखा था कि कुछ महीने पहले मरम्मत के दौरान एयर कंडीशनिंग डक्ट को दीवार में खोल दिया गया था, इसलिए शेख को लगा कि डक्ट का इस्तेमाल नकदी को बाहर ले जाने के लिए किया जा सकता है.
9 जुलाई को बैंक में छुट्टी थी. शेख ने इसी दिन चोरी को अंजाम दिया. उसने पहले अलार्म सिस्टम को निष्क्रिय किया और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सिस्टम की सभी हार्ड डिस्क को भी हटा दिया था. एक बार सिस्टम बंद हो जाने पर उसने कैश चेस्ट से 34 करोड़ रुपये निकाले और एसी डक्ट के जरिए तिरपाल पर फेंक दिए. यहां उसके दोस्त और बहन खड़े, जो कैश ले जाकर फरार हो गए.
आरोपी ने खुद की पुलिस को चोरी की सूचना दी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










