
'वेतन नहीं मिला तो धरने पर बैठ जाएंगे', केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंचे इमामों ने दी धमकी
AajTak
इमामों ने कहा कि हम केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि आखिर उनकी सरकार हमें वेतन क्यों नहीं दे रही है. हमें हर बार आश्वासन दिया जा रहा है. लेकिन सैलरी को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि मैं ये चाहता हूं कि वो आकर बोल दें कि हमारी सैलरी क्यों नहीं जा रही है.
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच सोमवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड के इमामों ने वेतन मुद्दे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान इमामों ने कहा कि पिछले 18 महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली. लेकिन अरविंद केजरीवाल उनकी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
क्या बोले वक्फ बोर्ड के इमाम
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रसीदी ने कहा, '17 महीने हो गए हैं (एक दिन बाद 18 महीने हो जाएंगे) और हमारा वेतन नहीं दिया गया है. हम पिछले 6 महीनों से इस समस्या को लेकर मुखर हैं. हम सीएम, एलजी और सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों से मिल चुके हैं. लेकिन हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है. यही कारण है कि हम सभी आज यहां पहुंचे हैं... अगर उन्होंने हमें अभी जवाब नहीं दिया तो हम यहीं धरने पर बैठेंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक हमें हमारी तनख्वाह नहीं मिल जाती...'
रसीदी ने कहा कि हम केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि आखिर उनकी सरकार हमें वेतन क्यों नहीं दे रही है. हमें हर बार आश्वासन दिया जा रहा है. लेकिन सैलरी को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि मैं ये चाहता हूं कि वो आकर बोल दें कि हमारी सैलरी क्यों नहीं जा रही है.
यह भी पढ़ें: 'वोटर लिस्ट में होता रहता है बदलाव, 6 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट', केजरीवाल के आरोपों पर EC की सफाई
पहले भी कर चुके हैं केजरीवाल से मिलने की कोशिश

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










