
वीडियो कॉल और धमकियां... मुंबई पुलिस की 'रक्षक' ने रोके डिजिटल अरेस्ट के पांच मामले
AajTak
मुंबई पुलिस की डिजिटल
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की डिजिटल "रक्षक" हेल्पलाइन ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पांच कोशिशों को सफलतापूर्वक रोका है. अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी है. इनमें से एक मामले में, चेंबूर के एक वरिष्ठ नागरिक साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने से बाल-बाल बचे. जालसाज ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया था. कॉल के दौरान, उसने झूठा दावा किया कि वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से बड़ी मात्रा में वित्तीय लेनदेन हुआ है, जिसका कथित तौर पर हवाला संचालन के लिए इस्तेमाल किया गया है.
अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले ने आगे दावा किया कि पीड़ित के पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल लेन-देन में किया गया है. यहां तक कि उन्हें गिरफ्तारी की धमकी भी दी गई. इस स्कैम को वैध दिखाने के लिए जालसाज ने व्हाट्सएप के जरिए सीबीआई के 'लेटरहेड' पर एक फर्जी नोटिस भी भेजा.
जब कॉल चल ही रही थी, तभी बुजुर्ग की बेटी घर पहुंची और उसने देखा कि उसके पिता काफी परेशान थे. अधिकारी ने बताया कि कॉल के बारे में जानने के बाद उसने तुरंत 7400086666 पर डिजिटल रक्षक हेल्पलाइन से संपर्क किया. उसने नोटिस की तस्वीरें साइबर पुलिस को भेजीं, जिन्होंने तुरंत जवाब दिया और पुष्टि की कि दस्तावेज फर्जी थे और कॉल डिजिटल अरेस्ट स्कैम का हिस्सा था.
स्पष्टीकरण के बाद बुजुर्ग और उनकी बेटी दोनों को राहत मिली. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे चार और मामले थे, जिनमें डिजिटल रक्षक हेल्पलाइन द्वारा समय पर हस्तक्षेप करने से इसी तरह के घोटाले रोके गए और बुजुर्ग नागरिकों की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रही.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









