
विसर्जन के लिए निकले गणपति बप्पा, Corona काल में बदला विदाई का अंदाज, देखें
AajTak
देश भर में गणपति महोत्सव का आज अंत हो रहा है. 10 दिनों के गणपित उत्सव के बाद विसर्जन के लिए गणपति की सवारी निकल चुकी है. देश के अलग-अलग जगहों पर आज लोग गणपति बप्पा का विसर्जन कर रहे हैं. कोरोना काल को देखते हुए इस बार मूर्ति विसर्जन बहुत नियम कानूनों के साथ हो रहा है. अलग अलग राज्यों की सरकारों और एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल जारी किये हैं. मुंबई में लालबाग के राजा, गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ - के नारों के साथ बाप्पा की सवारी निकल पड़ी है. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










