
विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
AajTak
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बाईं कोहनी में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए, ताकि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले आराम मिल सके.
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बाईं कोहनी में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए, ताकि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले आराम मिल सके. बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लाथम 10 जून से शुरू हो रहे टेस्ट में विलियमसन की जगह कप्तानी करेंगे. लाथम तीसरी बार न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे. अंतिम एकादश में विलियमसन की जगह विल यंग लेंगे.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











