
'विरोध करने वाले करोड़ों की जमीन पर कब्जा करके बैठे, यह सबको पता है...', वक्फ बिल पर बोले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
AajTak
अगर वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन को ऐसे ही डिक्लेयर कर देगा कि यह वक्फ की जमीन है तो उसका तो हिसाब-किताब होना चाहिए. हम ट्रांसपेरेंसी ला रहे हैं. जो आम मुसलमान हैं- चाहे वो दरगाह के हों, चाहे वो अलग-अलग संगठन में हों... सब लोग समर्थन कर रहे हैं. वक्फ अमेंडमेंट बिल का विरोध करने वाले वो लोग हैं, जो करोड़ों की वक्फ जमीन को कब्जा करके बैठे हैं.
केंद्र की मोदी सरकार 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश कर सकती है. इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक से जुड़े सवालों पर खुलकर जवाब दिया है. उन्होंने वक्फ पर विपक्ष के विरोध पर बात कही और केरल में बिशपों के समर्थन का स्वागत किया है.
किरेन रिजिजू ने कहा, यह बहुत बड़ी बात है. क्योंकि कैथोलिक बिशप ने इसको पढ़ा है और अच्छे से इसका अध्ययन किया है. कई मुसलमान भी मेजोरिटी में वक्फ बिल को सपोर्ट कर रहे हैं. सब लोग इसका समर्थन कर रहे हैं. चाहे हिंदू हों, मुस्लिम हों, जैन हों, बौद्ध हों... सब लोग इसका समर्थन कर रहे हैं.
'जमीन का हिसाब-किताब होना चाहिए'
अगर वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन को ऐसे ही डिक्लेयर कर देगा कि यह वक्फ की जमीन है तो उसका तो हिसाब-किताब होना चाहिए. हम ट्रांसपेरेंसी ला रहे हैं. जो आम मुसलमान हैं- चाहे वो दरगाह के हों, चाहे वो अलग-अलग संगठन में हों... सब लोग समर्थन कर रहे हैं. वक्फ अमेंडमेंट बिल का विरोध करने वाले वो लोग हैं, जो करोड़ों की वक्फ जमीन को कब्जा करके बैठे हैं और यह चीज सबको मालूम है, इसलिए जब आप आम मुसलमान को पूछेंगे तो सब लोग इस बिल का समर्थन कर रहे हैं.
मंत्री ने कहा, यह लोग मुसलमान को गुमराह करके उनको वोट बैंक बनाना चाहते हैं. अगर हम ऐसा कोई असंवैधानिक कानून लाएंगे तो क्या सुप्रीम कोर्ट चुप बैठेगा? यह देश संविधान से चलता है. इसलिए मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि अगर आपको बिल का विरोध करना है तो आप तर्क रखिए. मैं हर तर्क का जवाब दूंगा.
'जमीनों को कौन छीन रहा?'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










