
विराट कोहली ने जड़ा 83वां शतक... रांची में फिर गरजा किंग का बल्ला, कई रिकॉर्ड ध्वस्त
AajTak
Virat Kohli, IND vs SA 1st ODI: विराट कोहली ने रांची के मैदान पर बल्ले से धूम मचाई. कोहली तीसरी बार इस मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में शतक पूरा करने में कामयाब रहे. कोहली ने इस दौरान रोहित शर्मा के साथ शानदार शतकीय साझेदारी की.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर (रविवार) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हुए मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली ने 7 चौके और पांच छक्के की सहायता से 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. कोहली 38वें ओवर में मार्को जानसेन की 5वीं गेंद पर चौका जड़कर शतकीय आंकड़े तक पहुंचे.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास... ODI में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शाहिद आफरीदी पीछे छूटे
विराट कोहली के वनडे इंटनेशनल करियर ये 52वां शतक रहा. कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट के सिंगल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक अपने नाम किए थे.
किंग कोहली के इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या 83 हो चुकी है. कोहली ने टेस्ट में 30 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक जड़ा था. कोहली का पिछला शतक इस साल 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले में आया था. तब कोहली ने नाबाद 100 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी.
रांची में कोहली का रिकॉर्ड दमदार विराट कोहली का रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स शानदार रिकॉर्ड रहा है. कोहली का इस मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में ये तीसरा शतक रहा. कोहली ने इस मैदान पर पांच पारियां खेलीं हैं, जिसमें वो 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वो तीन शतक के अलावा इस ग्राउंड पर एक अर्धशतकीय इनिंग्स भी खेल चुके हैं.
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रांची वनडे में दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी हुई. कोहली और रोहित के बीच 20वीं बार वनडे इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा की पार्टनरशिप हुई. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 51 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








