
'विमानों की तबाही से बातचीत को मजबूर होगा रूस', बोले जेलेंस्की, NATO से कर दी ये मांग
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग तीन साल बाद निर्णायक मोड़ पर आ गई है. रविवार को यूक्रेन ने रूस के हवाई ठिकानों पर बड़ा हमला करते हुए 41 रूसी बमवर्षक नष्ट किए, जो इस्तांबुल में शांति वार्ता से एक दिन पहले हुआ. सोमवार को दोनों देशों के अधिकारी इस्तांबुल में दूसरी बार वार्ता करेंगे. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यदि वार्ता विफल हुई तो रूस पर नए प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए.
रूस-यूक्रेन के बीच जंग तीन सालों के बाद निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. यूक्रेन की ओर से रविवार को रूस के हवाई ठिकानों को निशाना बनाया और जमीन पर मौजूद 41 रूसी बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया. यूक्रेन की ओर से किया गया ये हमला 2022 से अब तक सबसे घातक रहा, जिसमें रूस को इतना ज्यादा नुकसान पहुंचा हो. ये हमला दोनों देशों के बीच होने वाले शांति वार्ता के ठीक एक दिन पहले किया गया.
रूस-यूक्रेन तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में दोनों देश के अधिकारी 2022 के बाद से सोमवार को अपनी दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए बातचीत करने वाले हैं. हालांकि, ऐसा लग नहीं रहा है कि दोनों देश किसी समझौते के करीब हैं.
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह शांति के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं. यूरोप महाद्वीप में स्थित लिथुआनिया में नाटो देशों की नेताओं की बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश शांति बहाल करने के लिए कदम उठाने के लिए तैयार हैं. हालांकि, अगर रूस इस्तांबुल में होने वाली बातचीत को कमजोर करता और कोई नतीजा नहीं निकलता है तो उसपर नए प्रतिबंधों को लगाए जाने की तत्काल जरूरत है.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन की मास स्ट्राइक को दिया झटका, मार गिराए थे जेलेंस्की के 162 ड्रोन, रूस का बड़ा दावा
जेलेंस्की बोले - बड़े पैमाने पर रूसी विमान नष्ट किए गए हैं, जिससे रूस को बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. रूस को यह समझ में आ जाएगा कि उसे युद्ध में भारी नुकसान हो रहा है, तभी वह शांति और समझौते की तरफ बढ़ेगा. यही बात उसे कूटनीति की ओर धकेलेगी.
उन्होंने कहा कि शांति की शुरुआत सीजफायर, मानवीय मदद, कैदियों की रिहाई और अगवा किए गए बच्चों की वापसी से होनी चाहिए. अगर रूस इन बातों को नकार देता है तो उसपर अधिक प्रतिबंध लगाने की जरूरत है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









