
'विपक्ष की हालत बेघर और बेकार जैसी, सरकार गिराने के सपने से बाहर आए', शिवसेना का BJP पर तंज
AajTak
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर हमला करते हुए लिखा है कि उसकी हालत बेघर और बेकार जैसी हो गई है, उसे सरकार गिराने के सपने से बाहर आना चाहिए और सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए. सामना में केंद्र सरकार पर भी हमला किया गया है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) में दो दिन का मॉनसूत्र शुरू (Monsoon Session) होने वाला है और सत्र के दौरान महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेता अनिल देशमुख, अनिल परब और अजित पवार के खिलाफ ED की जांच पर हंगामा होने की संभावना है. सामना ने सोमवार को अपने संपादकीय में लिखा, "विपक्ष को सरकार को मुद्दों पर घेरना चाहिए, लेकिन उसके लिए सबूत और फैक्ट्स भी होने चाहिए. विपक्ष को सरकार बनाने के सपने से बाहर आना चाहिए और सरकार के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए."
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










