
'विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं...', 2024 पर शरद पवार का बड़ा बयान
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 में अभी वक्त है लेकिन राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में अभी से जुटे हुए लग रहे हैं. इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान आया है. उन्होंने 2024 चुनाव के लिए विपक्षी एकता का समर्थन किया है. वह बोले कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत विपक्षी दल एकसाथ चुनाव लड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 में अभी वक्त है लेकिन राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में अभी से जुटे हुए लग रहे हैं. इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान आया है. उन्होंने 2024 चुनाव के लिए विपक्षी एकता का समर्थन किया है. वह बोले कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत विपक्षी दल एकसाथ चुनाव लड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं.
बीजेपी को हराने के लिए 2024 में विपक्षी एकता की बात पहले भी कई बार चर्चा में आई है. लेकिन अबतक विपक्ष इस चीज को लेकर क्लियर नहीं है कि इस विपक्षी एकता का चेहरा कौन होगा. कांग्रेस इस विपक्षी एकता को लीड करने से बचती रही है. ऐसे में सबसे पहले टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम आगे आया था. लेकिन उनपर सहमति बनती नहीं दिखी.
फिलहाल बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर दांव लगाया जा सकता है. 2024 में नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं में पीएम की रेस में सबसे आगे दिख रहे हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









