
'विपक्षी गठबंधन में शामिल होंगे कुछ और दल', 'INDIA' की मीटिंग से पहले नीतीश का बड़ा ऐलान
AajTak
नीतीश कुमार ने कहा कि हम मुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई अन्य एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की अगली और तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर में होने जा रही है. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुंबई में विपक्षी गठबंधन में आगामी बैठक के दौरान कुछ और राजनीतिक दलों के इसमें शामिल होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं. मैं उस दिशा में काम कर रहा हूं. मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है.
हालांकि जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उन दलों के नाम का खुलासा तो नहीं किया जो विपक्षी गठबंधन में शामिल होने जा रहे है. लेकिन ये जरूर कहा कि मुंबई की मीटिंग में सीट-बंटवारे जैसे मसले पर जरूर चर्चा होगी.
मुंबई मीटिंग में इन मुद्दों पर होगी बात
नीतीश कुमार ने कहा कि हम मुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई अन्य एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा. कुछ और राजनीतिक दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं. मैं उस दिशा में काम कर रहा हूं. मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है.
हम सभी को एकजुट करना चाहते हैंः नीतीश कुमार
नीतीश कुमार के मुंबई मीटिंग में शामिल होने को लेकर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं जा रहा हूं, मुझे व्यक्तिगत कुछ भी नहीं चाहिए. मैं तो सभी को एकजुट करना चाहता हूं. बिहार में विपक्षी पार्टी बीजेपी को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोपों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. सबको पता है कि इस गठबंधन से बीजेपी को नुकसान होने वाला है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






