
विपक्षी एकता की कोशिशों के बीच बड़ी हलचल, आज अमित शाह से मिलेंगे शरद पवार
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार मंगलवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. अभी हाल ही में शरद पवार ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी.
संसद के मॉनसून सत्र (Parliament Session) से इतर मंगलवार को नई दिल्ली में एक अहम मुलाकात होनी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक, ये बैठक महाराष्ट्र में हाल ही में आई बाढ़ और उसके बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर हो रही है. हालांकि, दोनों बड़े नेताओं का मिलना कई नए संकेत भी दे रहा है. आपको बता दें कि शरद पवार ने पिछले महीने ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. तब शरद पवार और पीएम मोदी के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई थी. जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं. अब जब शरद पवार और अमित शाह की मुलाकात हो रही है, तब एक बार फिर महाराष्ट्र समेत राष्ट्रीय राजनीति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










