
विपक्षी एकजुटता दिखाने की कोशिश... आज अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी
AajTak
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उनके समर्थन में लामबंद हो गए, जबकि इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने भी AAP नेता को अपना समर्थन दिया. भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अपना समर्थन दिया और इस बात पर जोर दिया कि 'सच्चाई की जीत होनी चाहिए'.
राहुल गांधी ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के परिवार से संकर्प किया और उन्हें कांग्रेस के समर्थन का आश्वासन दिया. पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी आज केजरीवाल के परिवार से मुलाकात कर उन्हें कानूनी सहायता की पेशकश कर सकते हैं. कांग्रेस नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पर निशाना साधा और एक्स पर एक पोस्ट मेंं लिखा, 'डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है. मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्जा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज करना भी असुरी शक्ति के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है. INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा'.
दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम गुरुवार को केजरीवाल के आवास पर पहुंची. केजरीवाल के आवास पर करीब दो घंटे की पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले AAP संयोजक को दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब नीति मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था. रात करीब 11 बजे उन्हें ईडी के अधिकारी अपने साथ एजेंसी के मुख्यालय ले गए. यहां अरविंद केजरीवाल का मेडिकल चेकअप हुआ. उन्होंने रात ईडी लॉकअप में ही बिताई. एजेंसी आज उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उनके समर्थन में लामबंद हो गए, जबकि इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने भी AAP नेता को अपना समर्थन दिया. भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अपना समर्थन दिया और इस बात पर जोर दिया कि 'सच्चाई की जीत होनी चाहिए'. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर अलोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव जीतने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी को अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए एक हथियार के रूप में उपयोग करने के बजाय निष्पक्ष राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में शामिल हो.
आतिशी ने कहा, 'आज, भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है. उन्होंने दो विपक्षी मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया है (झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल) और एक पार्टी के बैंक खाते को जब्त कर लिया है. क्या इस तरह भाजपा चुनाव जीतना चाहती है? मैं बीजेपी से कहना चाहती हूं कि अगर आप लड़ना चाहते हैं तो आगे आएं और चुनाव मैदान में लड़ें. ईडी के पीछे छिपकर राजनीति करना बंद करें, ईडी को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल करना बंद करें.' अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










