
विपक्षी एकजुटता का हिस्सा होगी कांग्रेस, ममता भुलाएंगी आपसी मतभेद, पवार ने दिए संकेत
AajTak
2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष एक बार फिर एकजुट होने का प्रयास कर रहा है. इसी वजह से आपसी मतभेद भुला साथ आने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कांग्रेस के साथ एकजुट विपक्ष का हिस्सा बन सकती हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ये दावा किया है.
2024 के लोकसभा चुानव के लिए बीजेपी को परास्त करने के लिए एकजुट विपक्ष की कवायद शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में ममता बनर्जी भी कांग्रेस से आपसी मतभेद पीछे छोड़ने को तैयार हो गई हैं. ये दावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया है. उनकी तरफ से साफ कर दिया गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दल एकजुट होंगे.
विपक्षी एकजुटता में कांग्रेस की भूमिका पक्की?
शरद पवार कहते हैं कि ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ अपने आपसी मतभेद खत्म करने को तैयार हो गई हैं. वे राष्ट्र हित के लिए कांग्रेस को विपक्षी एकजुटता का हिस्सा बनाने को तैयार हैं. पवार ने ये भी जानकारी दी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला को भी कांग्रेस से हाथ मिलाने में परहेज नहीं है. सिर्फ एक ही उदेश्य निर्धारित किया गया है कि 2024 में बीजेपी को हराना है.
अब कांग्रेस के लिए ये एक शुभ संकेत माना जा रहा है. कई चुनावी हार और कमजोर होते संगठन की वजह से कुछ राजनीतिक दल कांग्रेस के बिना ही विपक्षी एकजुटता के सपने देख रहे थे. केसीआर से लेकर ममता बनर्जी तक ने ये प्रयास किए थे. लेकिन अब शरद पवार ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि बिना कांग्रेस के विपक्षी एकजुटता संभव नहीं है. ऐसे में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस का साथ होना जरूरी है. वहीं एनसीपी प्रमुख के मुताबिक इस लड़ाई में ममता बनर्जी और नीतीश कुमार भी पूरा साथ देने वाले हैं.
ममता के कौन से मतभेद?
शरद पवार ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि ममता बनर्जी ने खुद उनसे कहा है कि वे राष्ट्र हित के लिए कांग्रेस के साथ अपने आपसी मतभेद समाप्त करने को तैयार हैं. अब जानकारी के लिए बता दें कि इस समय ममता और कांग्रेस के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पिछले साल हुए पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से रिश्तों में और ज्यादा तकरार बढ़ गई थी. असल में टीएमसी को ऐसा लगता है कि कांग्रेस और सीपीएम की वजह से बंगाल चुनाव में बीजेपी इतनी सीटें जीत पाई थीं. लेकिन अब ममता बनर्जी उस विवाद को भूलने को तैयार हो गई हैं. एनसीपी प्रमुख ने इस बात पर भी जोर दिया है कि कई दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि कांग्रेस को साथ लेकर ही बीजेपी को चुनैती दी जा सकती है. ऐसे में पवार विपक्षी एकजुटता की जो तस्वीर देख रहे हैं, उसमें कांग्रेस की भी अहम भूमिका रहने वाली है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







