
विनेश फोगाट जुलाना से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार, बजरंग पूनिया नहीं लड़ेंगे हरियाणा चुनाव!
AajTak
रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि बजरंग पूनिया इलेक्शन नहीं लड़ेंगे.
रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि बजरंग पूनिया इलेक्शन नहीं लड़ेंगे. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. अब तक कुल कुल 71 सीटों पर फैसला हो चुका है. बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि पहले ऐसी चर्चा थी कि बजरंग पूनिया बादली से चुनाव लड़ सकते हैं. क्योंकि बजरंग बादली से आते हैं. लेकिन अब स्थिति साफ हो चुकी है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और सिर्फ प्रचार करेंगे.
बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है. विनेश फोगाट और बजरंग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. इसके बाद वे कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव प्रभारी हरियाणा दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल हुए.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या बोलीं विनेश?
पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा था कि भाजपा बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन कर रही थी, जबकि कांग्रेस ने दिल्ली में "सड़कों पर घसीटे जाने" के दौरान विरोध करने वाले पहलवानों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मैं देश के लोगों और मीडिया का शुक्रिया अदा करती हूं, आपने मेरी रेसलिंग जर्नी के दौरान मेरा साथ दिया. मैं कांग्रेस पार्टी का शुक्रिया अदा करती हूं, कठिन समय आपको बताता है कि आपके साथ कौन है. जब हमें सड़कों पर घसीटा गया, तो भाजपा को छोड़कर सभी दल हमारे साथ खड़े थे. मैं एक नई पारी शुरू कर रही हूं, मैं चाहती हूं कि खिलाड़ियों को वह सब न सहना पड़े, जिससे हमें गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे. हमारा कोर्ट केस चल रहा है, हम उसमें भी जीतेंगे.
वेणुगोपाल ने कही थी रेलवे के नोटिस की बात
इस दौरान केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद विनेश फोगाट को रेलवे ने एक नोटिस जारी किया था. पार्टी सूत्रों ने बताया कि नोटिस में राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करके सेवा नियमों का उल्लंघन करने की बात कही गई थी. हालांकि भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया है कि रेलवे से इस्तीफा देने के बाद विनेश फोगाट को कोई नोटिस नहीं दिया गया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










