
विधान परिषद चुनाव में दावेदारों की लंबी लाइन, BJP, NCP और शिवसेना में ये चेहरे रेस में आगे
AajTak
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच खाली सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया. पांचों सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग होगी और उसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी. ये पांच सीटें MLC के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं. चुनाव में महायुति के तीनों दलों के बीच दावेदारों की लंबी लाइन देखी जा रही है.
महाराष्ट्र विधान परिषद की रिक्त हुई स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की पांच सीटों के लिए आवेदन भरने की अंतिम तारीख 17 मार्च है. जबकि 27 मार्च को चुनाव होने वाला है. विपक्षी दलों के लिए वोटों का पर्याप्त कोटा ना होने के कारण महायुति के प्रत्येक दल में उम्मीदवारी के बीच होड़ बढ़ गई है.
महायुति में बीजेपी को तीन, शिवसेना और एनसीपी को एक-एक सीट मिली है. तीनों ही दल महाराष्ट्र की महायुति सरकार का हिस्सा हैं. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस सीएम हैं. जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम हैं.
बीजेपी की तीन सीटों पर इन तीन नामों के चयन की प्रबल संभावना है.
1.दादाराव केचे, पूर्व विधायक आर्वी विधानसभा क्षेत्र. देवेंद्र फडणवीस के निजी सहायक सुमित वानखड़े को इस क्षेत्र से अवसर मिलने के कारण केचे का पुनर्वास.
2. अमरनाथ राजूरकर, पूर्व कांग्रेस विधायक और अशोक चव्हाण के करीबी. उनके साथ बीजेपी में प्रवेश किया था.
3. माधव भंडारी, बीजेपी के लंबे समय तक प्रवक्ता रहे हैं. जनसंघ से लेकर पार्टी संगठन में सक्रिय.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











