
विधानसभा में CM खट्टर ने गीता पर हाथ रख खाई कसम, बोले- अगर कोई अधिकारी...
AajTak
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को विधानसभा के सदन में गीता पर हाथ रखकर सौगंध खाई. उन्होंने कहा जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे उन्हें तुरंत बर्ख़ास्त किया जाएगा. विधानसभा के तीन दिवसीय विंटर सेशन के पहले दिन की शुरुआत काफी हंगामेदार रही. प्रश्नकाल और शून्य काल के दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने जमकर सवाल उठाए.
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार को लेकर हो रही बहस के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सख्त तेवर दिखाए. कांग्रेस विधायक रघुवीर कादयान से बहस के दौरान सीएम ने अचानक अपनी जेब से एक छोटी गीता निकाली और उस पर हाथ रखकर कसम खाई कि सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर अगर कोई भी अधिकारी संलिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. गीता की ये छोटी प्रति हमेशा ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की जेब में मौजूद रहती है.
बता दें, विधानसभा के तीन दिवसीय विंटर सेशन के पहले दिन की शुरुआत काफी हंगामेदार रही. प्रश्नकाल और शून्य काल के दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने जमकर सवाल उठाए. इस दौरान जींद में प्रिंसिपल के स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल के बीच तीखी बहस हुई. डिप्टी सीएम ने जींद के सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले पर बड़ा खुलासा किया. इस दौरान सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित भी करना पड़ा था.
सदन में विधायक अभय चौटाला ने गृह मंत्री अनिल विज और CMO विवाद का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस विवाद का खामियाजा हरियाणा के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. पुलिस विभाग में 21 हजार से ज्यादा और स्वास्थ्य विभाग में 14 हजार से ज्यादा पद खाली हैं. 9 साल में भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है.
विधानसभा की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए हुई थी स्थगित
इसके अलावा हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित भी करना पड़ा था. क्योंकि कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर उसके विधायक के खिलाफ आरोप लगाने को लेकर निशाना साधा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश इस मामले की जांच करेंगे. यौन उत्पीड़न मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किए गए जींद के स्कूल प्रधानाध्यापक को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में चौटाला और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










