
विधानसभा चुनाव: जानें पांचों राज्यों में क्या रहे अंतिम नतीजे, किसकी बनी सरकार?
AajTak
पांच राज्य में से तीन राज्यों में मौजूदा सरकार ने जीत हासिल की, जबकि दो जगह सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है. किस राज्य में क्या नतीजा रहा है, एक नज़र डाल लीजिए...
कोरोना संकट काल में देश में हुए चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं. रविवार को नतीजे घोषित होने के साथ ही ये प्रक्रिया समाप्त हुई और अब नई सरकारों का गठन शुरू होगा. पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में कई चरणों में मतदान हुआ, कोरोना गाइडलाइन्स के तहत प्रचार भी हुआ. पांच राज्य में से तीन राज्यों में मौजूदा सरकार ने जीत हासिल की, जबकि दो जगह सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है. किस राज्य में क्या नतीजा रहा है, एक नज़र डाल लीजिए...पश्चिम बंगाल (सीट: 292, 2 सीटों पर बाद में चुनाव) पांच राज्यों में सबकी नज़र पश्चिम बंगाल पर टिकी थी, जहां भाजपा ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था. लेकिन लंबी लड़ाई के बाद भी बीजेपी जीत हासिल नहीं कर सकी. ममता बनर्जी का जादू एक बार फिर चला और तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार बंगाल की सत्ता पर काबिज हो गई. जबकि बीजेपी 80 के नीचे सिमट गई, जो उसका अबतक का शानदार रिकॉर्ड है. बंगाल में इस बार चौंकाने वाली बात ये भी है कि कांग्रेस और लेफ्ट का तो खाता भी नहीं खुल पाया, जबकि बीजेपी सबसे बड़ा विपक्षी दल बन गई. बंगाल के नतीजे इस प्रकार हैं...
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







