
विदेश मंत्री जयशंकर की चीनी समकक्ष से मुलाकात, कजाकिस्तान में SCO समिट में पहुंचे हैं दोनों नेता
AajTak
कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट का आयोजन हो रहा है. इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की.
कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट का आयोजन हो रहा है. इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की.
शंघाई सहयोग संगठन की 24वीं बैठक का आयोजन तीन से चार जुलाई तक है. एससीओ में भारत, चीन, पाकिस्तान और रूस समेत नौ देश हैं. विदेश मंत्री जयशंकर इस समिट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
विदेश मंत्री जयशंकर ने एससीओ समिट से इतर चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की.
बता दें कि इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी पहुंचे हैं.
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एससीओ में भारत की प्राथमिकता प्रधानमंत्री के 'Secure SCO' विजन पर आधारित होगी. भारत का जोर सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, सहयोग, संपर्क, एकता, संप्रभुता का सम्मान, क्षेत्रीय एकता और पर्यावरण सुरक्षा पर है. इस दौरान बीते 20 सालों की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










