
विदेशी संस्था से मिले पैसे लौटाए, गलत खाते में जमा की फंडिंग... सोनम वांगचुक के NGO पर क्या आरोप, ED कर सकती है जांच
AajTak
सरकारी सूत्रों का कहना है कि सोनम वांगचुक के NGO और निजी कंपनियों के जरिए FCRA उल्लंघन, अघोषित बैंक खाते, फर्जी डिक्लेरेशन और करोड़ों रुपये की संदिग्ध विदेशी ट्रांसफर की गईं. आरोप है कि आंदोलन की आड़ में वे निजी और राजनीतिक लाभ के लिए धन का दुरुपयोग कर रहे हैं. अब ईडी उनके खिलाफ जांच कर सकती है.
लद्दाख में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पर्यावरण कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यों से जुड़े सोनम वांगचुक पर अब गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं. सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि उनकी NGO और निजी संस्थानों में भारी गड़बड़ियां पाई गई हैं. आरोप है कि वांगचुक ने जन-आंदोलन की आड़ में न केवल कानून का उल्लंघन किया बल्कि विदेशी फंडिंग और निजी लाभ के लिए पैसों का गलत इस्तेमाल किया.
सोनम वांगचुक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनकी NGO SECMOL के खिलाफ जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) के FEMA के तहत जांच शुरू करने की संभावना है. SECMOL पर आरोप है कि उसने विदेशी चंदे और पैसों को लेकर सही जानकारी नहीं दी और एफसीआरए कानून के नियमों का पालन नहीं किया. साथ ही विदेश से मिले फंड्स लौटाने का भी आरोप है. इसी बीच, आज गृह मंत्रालय ने वांगचुक का FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है, जो उनके खिलाफ उठाए गए गंभीर कदमों का हिस्सा है.
1. हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख - HIAL को मिले दान में 2023-24 में 6 करोड़ रुपये से 2024-25 में बढ़कर 15 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ. संस्था के 7 बैंक खाते हैं, जिनमें से 4 घोषित नहीं किए गए. बिना FCRA पंजीकरण के ही HIAL को 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी राशि मिली. HIAL से 6.5 करोड़ रुपये शेष्योन इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर किए गए.
2. स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) - इस संस्था के 9 बैंक खाते हैं, जिनमें से 6 का डिक्लेरेशन नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें: अनशन, पदयात्रा और अब हिंसक प्रोटेस्ट... लद्दाख में सोनम वांगचुक के आंदोलन की 6 साल की पूरी टाइमलाइन
3. शेष्योन इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड - वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का टर्नओवर 9.85 करोड़ रुपये रहा, लेकिन नेट प्रॉफिट केवल 1.14% रहा, जबकि 2023-24 में नेट प्रॉफिट 6.13% था.कंपनी के 3 खाते हैं, जिनमें से 2 घोषित नहीं किए गए.सरकारी सूत्रों के अनुसार, HIAL से बड़ी रकम इस निजी कंपनी में ट्रांसफर की गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










