
विदेशी नस्ल के कुत्ते, इंपोर्टेड हथियार... घोड़े पर बैठकर लोगों पर कोड़े बरसाता था लखनऊ का ये 'गब्बर'
AajTak
लखनऊ में खुलेआम फायरिंग कर ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले बाप-बेटे की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन अब इस जोड़ी के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, वो चौंकाने वाली है.
1975 में फिल्म आई थी शोले. जिसका विलेन था गब्बर सिंह. लखनऊ के मलिहाबाद का रहने वाला लल्लन खान इस किरदार से इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपना नाम ही गब्बर सिंह रख लिया. इस गब्बर के ऊपर भी 40 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे. लेकिन यूपी पुलिस भी इन मामलों को भूल चुकी थी. मगर हाल ही में उसी गब्बर ने अपने इलाके में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, तो यूपी पुलिस को उसकी याद आई और आखिरकार लखनऊ का गब्बर पकड़ा गया. चलिए जानते हैं इस गब्बर की पूरी कहानी.
70 साल का है ये 'गब्बर' लखनऊ में खुलेआम फायरिंग कर ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले बाप-बेटे की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन अब इस जोड़ी के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, वो चौंकाने वाली है. पुलिस की मानें तो तीन हत्याओं का मुल्जिम 70 साल का लल्लन उर्फ सिराज ना सिर्फ मलिहाबाद का पुराना हिस्ट्रीशीटर रहा है, बल्कि उसके शौक भी अजीबोगरीब हैं.
विदेशी कुत्तों और हथियारों का शौक पुलिस ने जब लखनऊ के गब्बर को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक डबल बैरल बंदूक बरामद की है, जो चेकोस्लोवाकिया की बनी है. लल्लन खान उर्फ गब्बर ने विदेशी नस्ल के कुत्ते पाल रखे हैं. जिसमें पिटबुल, रॉट विलर, वूल्फ डॉग, अमेरिकन बुलडॉग जैसी प्रजाति के कुत्ते भी शामिल हैं. उसके घर में कबूतर भी पाले गए हैं. वह विदेशी असलहों का पुराना शौकीन रहा है.
हाई कोर्ट जाकर हासिल किए थे दो लाइसेंस इससे पहले 1985 में जब तत्कालीन एसपी सिटी और उत्तर प्रदेश के डीजीपी बृजलाल ने लल्लन को चौक इलाके से गिरफ्तार किया था, तब भी उसके पास से डेढ़ दर्जन असलहे बरामद हुए थे. जिसमें एक माउजर शामिल थी. 8 मुकदमे होने के बावजूद लल्लन को दो लाइसेंस लखनऊ जिला प्रशासन से जारी किए गए थे.
हालांकि, जिला प्रशासन ने जब इसके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए लाइसेंस निरस्त किए तो असलहों का शौक ही था कि लल्लन अपने लाइसेंस को हासिल करने के लिए हाईकोर्ट तक चला गया और हाई कोर्ट के निर्देश पर लल्लन को दोनों लाइसेंस वापस मिल गए. अब एक बार फिर पुलिस लल्लन के हथियारों का लाइसेंस कैंसल करने जा रही है.
पोलैंड भागने की फिराक में था लल्लन परिवार की बात करें तो लल्लन के 2 बेटे विदेश (पोलैंड) में रहते हैं. एक बेटा फराज साथ रहता है, जो हत्याकांड के समय लल्लन के साथ था. पुलिस का कहना है कि इस वारदात के बाद भी लल्लन नेपाल के रास्ते पोलैंड भागने की कोशिश कर रहा था, ताकि वो अपने बेटों के पास आराम से पनाह ले सके, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद आखिरकार उसके मनसूबों पर पानी फिर गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










