
विटामिन सी के लिए रोज इतनी मात्रा में खाएं कीवी, तेज होगी शरीर की इम्युनिटी
AajTak
कीवी एक ऐसा फल है जो विटामिन सी से भरपूर होता है. इसका रोजान सेवन आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है जिससे आप बार-बार बीमारी होने से बचते हैं.
क्या आपको पता है कि सिर्फ एक कीवी आपकी विटामिन सी की दैनिक जरूरत को काफी हद तक तक पूरा कर सकती है. अक्सर विटामिन सी के लिए लोग संतरे, आंवले या मौसमी का ख्याल आता है और इनके सामने कीवी को अनदेखा कर दिया जाता है लेकिन विटामिन सी के लिए कीवी का सेवन बहुत अच्छा है.
कीवी का सेवन है फायदेमंद
अपने चटक हरे गूदे, छोटे काले बीजों और खट्टे-मीठे स्वाद के साथ यह छोटा सा फल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है. बल्कि पोषक तत्वों का भंडार भी है. अमेरिकी हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, एक मध्यम आकार की कीवी में करीब 56-62 मिलीग्राम विटामिन सी होता है जो आपकी डेली की विटामिन सी जरूरत का करीब 62% है इसलिए अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आसान तरीका ढूंढ़ रहे हैं तो कीवी आपके लिए बेस्ट हो सकती है. आप दिन में एक से दो कीवी खाकर अपनी विटामिन सी की खुराक को पूरा कर सकते हैं.
कैसे कीवी बढ़ा सकती है आपकी इम्युनिटी
विटामिन सी आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता यानी इम्युनिटी के लिए बहुत जरूरी होता है जो आपको खट्टे फलों से आसानी से प्राप्त हो सकता है. विटामिन सी शरीर को ऑक्सिडेटिव तनाव से बचाता है और सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है.
कीवी में होते हैं ढेरों पोषक तत्व

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












