
विजय की पार्टी TVK के कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, करूर भगदड़ की वजह से डिप्रेशन में था
AajTak
करूर भगदड़ के बाद अवसाद में चल रहे टीवीके के विल्लुपुरम जिले के कार्यकर्ता अयप्पन ने फंदे से लटक कर जान दे दी. उन्होंने सुसाइड नोट में डीएमके के स्थानीय विधायक सेंथिल बालाजी को भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.
अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) के एक कार्यकर्ता अयप्पन (51) ने सोमवार को अपने कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें अयप्पन ने लिखा था कि वह करूर में पार्टी की रैली में हुई भगदड़ की घटना से अवसाद में थे. उन्होंने डीएमके के स्थानीय सांसद सेंथिल बालाजी को इस भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया.
अयप्पन ने सुसाइड नोट में लिखा, 'विजय की करूर रैली के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा नहीं थी. विजय के फैंस ने अच्छा काम किया. सेंथिल बालाजी की वजह से यह घटना हुई. इसमें पुलिस भी शामिल है. उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए.' अयप्पन तीन दिन पहले विल्लुपुरम जिले के मयिलम गांव में अपने बुजुर्ग माता-पिता से मिलने गए थे. पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और अयप्पन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंडियाम्बक्कम सरकारी अस्पताल में भेजा.
करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, 80 घायल
पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. बता दें कि टीवीके चीफ विजय की करूर में हुई 27 सितंबर की रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने टीवीके के करूर जिला सचिव मथियाझगन, राज्य महासचिव बुशी आनंद और राज्य संयुक्त सचिव सीटीआर निर्मल कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 110, 125 (b), 223 और तमिलनाडु सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें: 'रैली में जानबूझकर देरी से पहुंचे थे विजय, ताकि भीड़...', पुलिस ने करूर भगदड़ के लिए TVK चीफ को ठहराया जिम्मेदार
टीवीके ने की है भगदड़ की न्यायिक जांच की मांग

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










