
विकास मालू को नूंह पुलिस का नोटिस, हाइवे एक्सीडेंट के मामले में होगी पूछताछ
AajTak
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नूंह के पास विकास मालू की रॉल्स रॉयस फैंटम कार का डीजल टैंकर के साथ एक्सीडेंट हो गया था.इस हादसे में विकास घायल हो गए थे. उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के वक्त कार की स्पीड 200 किमी प्रतिघंटा थी.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नूंह के पास हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू को नोटिस भेजा है. पुलिस का कहना है कि मालू के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उनसे पूछताछ की जाएगी. इसलिए उन्हें नोटिस जारी कर कहा गया है कि वे अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पूछताछ में शामिल हों.
बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नूंह के पास विकास मालू की रॉल्स रॉयस फैंटम कार का डीजल टैंकर के साथ एक्सीडेंट हो गया था.इस हादसे में विकास घायल हो गए थे. उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के वक्त कार की स्पीड 200 किमी प्रतिघंटा थी.
विकास मालू के वकील आरके ठाकुर ने आजतक को बताया था कि रॉल्स रॉयस फैंटम कार को कोई और चला रहा था. विकास कार में बैठे हुए थे. वकील का कहना था कि विकास मालू ठीक से चल नहीं सकते हैं तो वह कार कैसे चला सकते हैं. इस हादसे में मालू के कूल्हे में चोट लगी थी. तब वकील ने कहा था कि कार चलाने वाले ड्राइवर का बयान पुलिस ने ले लिया.
कुबेर ग्रुप के मालिक हैं विकास मालू
विकास मालू कुबेर ग्रुप (Kuber Group) के मालिक हैं. कुबेर ग्रुप ने खैनी के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी. कुबेर ग्रुप का कारोबार 50 देशों में फैला हुआ है. कारोबार जगत में विकास मालू का बड़ा नाम है और देश-दुनिया में उनका बड़ा कारोबार है. सबसे पहले विकास मालू को कुबेर एक्वा मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड (KUBER AQUA MINERALS PRIVATE LIMITED) का डायरेक्टर बनाया गया था.कुबेर मार्ट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को बुलंदी तक पहुंचाने का श्रेय 48 साल के विकास मालू को जाता है. पिछले 36 साल के इतिहास में दुबई स्थित कुबेर ग्रुप ने अपने आप को बाजार के अनुकूल बनाने के लिए आर्थिक तौर पर विकसित किया है. ग्रुप ने एनवी लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड को लक्जरी गुड्स सेगमेंट में बड़ा प्लेयर बनाया है. डेविड ऑफ सिगार कुबेर समूह के पोर्टफोलियो में लक्जरी ब्रांड्स में से एक है.
कुबेर खैनी का कितना बड़ा कारोबार?

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






