
विकास दुबे की 70 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी सीज, गैंग के 32 गुर्गों की संपत्ति पर भी चलेगा बुलडोजर
AajTak
यूपी के कानपुर में विकास दुबे गैंग (Vikas Dubey Gang) के 32 सदस्यों की संपत्ति पर बुलडोजर (Bulldozer) चलेगा. इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विकास दुबे की 70 करोड़ की संपत्ति के बारे में पता चला है, उसे सीज कर जब्त किया जाएगा.
यूपी में फुल स्पीड में दौड़ रहे बाबा के बुलडोजर की स्टेयरिंग अब विकास दुबे गैंग की तरफ घूम गई है. कानपुर पुलिस अब बिकरू कांड से सुर्खियों में आए विकास दुबे गैंग (Vikas Dubey Gang) के सदस्यों की संपत्ति जब्त करने जा रही है. गैंग के गिरफ्तार 32 सदस्यों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. SP का कहना है कि इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है. इनकी संपत्ति सीज की जाएगी. SP ने कहा कि बुलडोजर का जमाना है तो जो संपत्ति अवैध ढंग से बनाई गई है, उस पर बुलडोजर (Bulldozer) चलेगा.
क्या सही में विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट अभी तक परिवार को नहीं मिला? नगर निगम ने बताई सच्चाई
कानपुर में 2 जुलाई 2020 को विकास दुबे ने बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे समेत उसके छह शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया था. पुलिस अब तक विकास दुबे गैंग के 32 सदस्यों को गिरफ्तार कर उन पर गैंगस्टर एक्ट लगा रही है. इसके अलावा विकास दुबे को आर्थिक सहयोग देने वाले चार अन्य आरोपी जय बाजपेई और उसके भाइयों पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है. जय बाजपेई पर यह कार्रवाई कानपुर नजीराबाद पुलिस ने की है, जबकि बाकी 32 आरोपियों पर चौबेपुर पुलिस ने कार्रवाई की है.
एसपी आउटर कानपुर अजित सिन्हा का कहना है कि बिकरू कांड में चौबेपुर से 32 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे. इन पर कुल 80 केस दर्ज किए गए है. इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है. इनकी संपत्ति सीज करके कुर्क की जाएगी. विकास दुबे की 70 करोड़ की संपत्ति का पता चला है, इसको सीज करके जब्त करेंगे. एसपी बोले कि बुलडोजर (Bulldozer) का जमाना है. अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










