
विंटर पॉल्यूशन के लिए बना Action Plan, 30 सितंबर को सीएम केजरीवाल जनता के सामने करेंगे पेश
AajTak
सर्दियों में दिल्ली का हवा को जहरीली बनने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है. इसमें 30 विभागों से मिले प्वाइंट्स को शामिल किया गया है. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 30 सितंबर को इसके बारे में दिल्ली की जनता को बताएंगे. सरकार ने 15 सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार किया है.
सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली के पर्यायवरण मंत्री ने सोमवार को डीपीसीसी के इंजीनियरों के साथ सचिवालय में बैठक की थी. इसमें प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान को लेकर चर्चा हुई. मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान की तैयारी शुरू कर दी गई है.
मंत्री गोपाल राय ने कहा, "सर्दियों में बढ़ने वाले पॉल्यूशन से निपटने के लिए 15 सूत्रीय कार्य योजना बनकर तैयार हो चुकी है. इसके लिए पहले 5 सितंबर को 30 विभागों के साथ ज्वाइंट मीटिंग की गई थी. फिर 15 सितंबर को दोबारा बैठक हुई."
सभी विभाग साथ मिलकर करेंगे काम
इसमें सभी विभागों ने अपना एक्शन प्लान पर्यावरण विभाग को सौंपा था. सबको मिलाकर बनाए गए प्लान के आधार पर 15 खास बातें निकलकर सामने आई हैं. इन 15 प्वाइंट्स के एक्शन प्लान को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 30 सिंतबर को दिल्ली की जनता के सामने रखेंगे. इसी विंटर प्लान के आधार पर सभी विभाग साथ में मिलकर काम करेंगे.
तीन दिन पहले ही लागू कर देते हैं GRAP

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








