
विंग कमांडर अभिनंदन वीर चक्र से सम्मानित, PAK का लड़ाकू विमान मार गिराने के लिए मिला पुरस्कार
AajTak
बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्तमान को आज 'वीर चक्र' से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा. बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था. अभिनंदन ने Mig-21 से F-16 को मार गिराया था. इससे दुनियाभर में उनकी तारीफ हुई थी. इसका कारण ये था कि F-16 बहुत ही एडवांस्ड लड़ाकू विमान था, जिसे अमेरिका ने बनाया था. जबकि Mig-21 रूस का बनाया 60 साल पुराना विमान था. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











