
वाहन चेकिंग के दौरान चलाया डंडा….फोड़ी वकील की आंख, आरोपी पुलिसकर्मी को SSP ने किया सस्पेंड
AajTak
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की लाठी से अधिवक्ता की आंख में गंभीर चोट लगी थी. अधिवक्ता की शिकायत के बाद प्रथम दृष्टया यह घटना सही पाई गई. इसके बाद एसएसपी राकेश कुमार ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है. घटना 7 फरवरी रात्रि 11.55 बजे काजी मोहमदपुर थाना क्षेत्र में हुई थी.
बिहार के मुजफ्फरपुर में डंडा मारकर अधिवक्ता की आंख फोड़ने वाले पुलिसकर्मी को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. बुधवार रात्रि को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने डंडा चला दिया था. इससे अधिवक्ता की आंख में गहरी चोट लग गई थी. इसके बाद अधिवक्ता ने थाने में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
अधिवक्ता की शिकायत पर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में जांच टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की गई. प्रथम दृष्टया घटना को सही पाया गया. इसके बाद एसएसपी राकेश कुमार ने आरोपी पुलिसकर्मी सिपाही रोहित कुमार को निलंबित कर दिया.
यह भी पढ़ें- UP, बिहार समेत इन 11 राज्यों में अगले 4-5 दिनों में होगी बारिश, IMD ने जताया अनुमान
घटना शहर के काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र की है. बुधवार रात 11.55 मिनट पर वाहन चेकिंग के दौरान बालूघाट के रहने वाले अधिवक्ता पंकज कुमार पर पुलिसकर्मी ने डंडा चला दिया था. इससे उनकी एक आंख पर गंभीर चोट लग गई थी.
शादी समारोह से लौट रहे थे अधिवक्ता
एक शादी समारोह में शामिल होकर अधिवक्ता देर रात पटना से घर लौट रहे थे. तभी मारीपुर पावर हाउस चौक के निकट पुलिस गश्ती की गाड़ी लगी थी. इस दौरान वहां जांच कर रहे एक पुलिसकर्मी ने डंडा मार दिया, जिससे अधिवक्ता की दाईं आंख से खून आने लगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










