
वाराणसी से ताल्लुक, 2014 बैच की IFS...कौन हैं निधि तिवारी जो बनीं PM मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी
AajTak
IFS अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. 2014 बैच की आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी मूल रूप से पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के महमूरगंज से हैं. उन्होंने 2013 में सिविल सेवा परीक्षा में 96 वीं रैंक हासिल की थी.
भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा स्वीकृत इस नियुक्ति की अधिकारिक घोषणा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने सोमवार को की है.
29 मार्च के आदेश के अनुसार, निधि तिवारी अपनी वर्तमान भूमिका से हटकर प्रधानमंत्री कार्यालय में नई जिम्मेदारी संभालेंगी. उनका कार्यकाल मौजूदा प्रशासन के कार्यकाल से जुड़ा रहेगा या जब तक आगे कोई निर्देश नहीं दिया जाता. निधि तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं.
2014 बैच की आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी मूल रूप से पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के महमूरगंज से हैं. उन्होंने 2013 में सिविल सेवा परीक्षा में 96 वीं रैंक हासिल की थी. भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने से पहले उन्होंने वाराणसी में सहायक आयुक्त के रूप में काम किया है.
वह 2022 में अवर सचिव के रूप में शामिल होने के बाद 6 जनवरी 2023 से पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं. पीएमओ में अपने कार्यकाल से पहले उन्होंने विशेष रूप से निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में विदेश मंत्रालय में काम किया था.
इंटरनेशनल रिलेशन में उनकी विशेषज्ञता पीएमओ में महत्वपूर्ण रही है, विशेष रूप से ‘विदेश और सुरक्षा’ कार्यक्षेत्र में, जहां वो सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करती थीं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







